संजय झा को दूसरी बार मिली नीतीश मंत्रिमंडल में जगह, माने जाते हैं CM के बेहद करीबी

2/9/2021 5:17:31 PM

पटनाः बिहार में आखिरकार आज नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार हो ही गया। इस दौरान भाजपा से 9 और जदयू से 8 नेताओं ने मंत्रिपद की शपथ ग्रहण की। वहीं संजय झा को दूसरी बार नीतीश मंत्रिमंडल में जगह मिली है। इससे पहले उन्हें जल संसाधन मंत्री बनाया गया था।

संजय झा को बिहार के नए मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्री बनाया गया है। जदयू कोटे से मंत्री संजय झा ने आज मैथिली में शपथ ली। संजय झा पिछली सरकार में भी मंत्री रहे हैं और मिथिलांचल में जदयू का दिग्गज चेहरा माने जाते हैं। वहीं इससे पूर्व वह भाजपा में रहते हुए भी विधान पार्षद बनाए गए थे। बाद में वे जदयू में शामिल हो गए। विधान परिषद उप चुनाव में जदयू उम्मीदवार के रूप में निर्विरोध विधान पार्षद चुने गए। वर्ष 2019 में तत्कालीन मंत्री ललन सिंह के सांसद बन जाने के बाद उन्हेंं जल संसाधन मंत्री बनाया गया था।

बता दें कि संजय झा मूलरूप से मधुबनी जिले के झंझारपुर प्रखंड अन्तर्गत अररिया संग्राम गांव के रहने वाले हैं। 53 वर्षीय संजय झा ने जेएनयू विवि, दिल्ली से इतिहास में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static