कोलकाता रेप और हत्या मामले की मंत्री लेसी सिंह ने की कड़ी निंदा, PM मोदी से किया सख्त कार्रवाई करने का आग्रह

Tuesday, Aug 20, 2024-04:23 PM (IST)

पटनाः बिहार सरकार के मंत्री लेसी सिंह ने बंगाल में ट्रेनिंग डॉक्टर की रेप के बाद हत्या पर कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है और इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से नया कानून लाने का आग्रह करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।

वहीं मदरसा में पाकिस्तान की किताबें पढ़ाए जाने पर मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि यह मुद्दा बिहार में नहीं हुआ है अगर बिहार में होता है तो अल्पसंख्यक मंत्री जमा खान इसका बेहतर जवाब देंगे। लेटरल एंट्री पर चिराग पासवान के बयान पर लेसी सिंह ने कहा कि यह केंद्र का मामला है और वह इस मुद्दे पर बोलने के लिए अधिकृत नहीं है।

अपराध पर तेजस्वी यादव द्वारा लिस्ट जारी करने पर कहा मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार है जो ना किसी को फंसाते है और ना ही किसी को बचाते हैं। 2005 से पहले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आखिर लालू प्रसाद के राज में अपराध का क्या ग्राफ था? वहीं पप्पू यादव के बयान पर लेसी सिंह ने कहा कि उनका काम सिर्फ बोलने का है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

static