गया के गांधी मैदान में प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा ने फहराया झंडा, वीर जवानों को किया याद

Thursday, Aug 15, 2024-04:58 PM (IST)

गया (मिथिलेश कुमार): 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर गया के गांधी मैदान में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर वीर अमर जवानों को याद किया। इसके पूर्व उन्होंने गया पुलिस के परेड का निरीक्षण किया। 

इस मौके पर नीतीश मिश्रा ने कहा कि स्वतंत्रता को पाने के लिए आज से 77 साल पहले आजादी के दीवाने कैसे होंगे जो देश के लिए अपनी कुर्बानी देने में भी पीछे नहीं हटे। उन्होंने कहा कि आजादी के कारण है कि हमने आजाद देश में सांस लिए। ऐसे भारत माता के वीर सपूतों को हम नमन करते हैं। जिससे वह कुछ इसके साथ ही उन्होंने राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। 

इस मौके जिलाधिकारी डॉ. त्याग राजन, एसएसपी आशीष भारती, नगर आयुक्त अभिलाषा शर्मा सहित शहर के गणमानय लोग मौजूद थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static