तूल पकड़ता जा रहा पूर्व जिला पार्षद हत्या मामला, तेजस्वी के आरोपों पर लेशी सिंह ने दी सफाई

11/14/2021 4:43:04 PM

 

मधुबनीः बिहार के मधुबनी जिले में पूर्व जिला पार्षद हत्या मामले में मीतीश सरकार में खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने सफाई दी है। साथ ही राजद नेता तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव का नाम शक्ति मलिक मामले में आया था, इसलिए उन्हें पहले इस्तीफा देना चाहिए। वहीं हत्याकांड को लेकर रिंटू सिंह के परिजनों ने भी मंत्री लेशी सिंह पर गंभीर आरोप लगाए।

पूर्णिया में रिंटू सिंह हत्याकांड में अपनी संलिप्तता के आरोपों पर राज्य कैबिनेट मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि मुझे इस केस में बेवजह घसीटा जा रहा है। मुझे फंसाने की कोशिश की जा रही है। मैं जांच के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा कि मैंने एफआईआर में ऐसा इसलिए किया क्योंकि रिंटू सिंह संभावित उम्मीदवार हो सकते थे। मैं परेशान थी। नीतीश कुमार सरकार के नेतृत्व पर सभी को भरोसा करना चाहिए। वहीं तेजस्वी यादव ने 2 दिन पहले पूर्णिया के पूर्व जिला पार्षद की हुई हत्या के मामले में मंत्री लेशी सिंह पर पीड़ित के परिजनों की ओर से आरोप लगाए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर सवाल खड़ा किया है। साथ ही लेसी सिंह से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दिए जाने की मांग की है।

बता दें कि कि 12 नवंबर को पूर्णिया में अपराधियों ने रिंटू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में दर्ज प्राथमिकी में आशीष कुमार सिंह और सुदेश सिंह के साथ 2 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। इसके अतिरिक्त लेसी सिंह पर भी राजनीतिक साजिश के तहत मर्डर करवाने का आरोप लगा है।
 

Content Writer

Nitika