खनन पदाधिकारी बीना कुमारी को सरकार ने पद से हटाया, अवैध वसूली कर वाहनों को छोडऩे का था आरोप

10/21/2022 2:48:48 PM

 

किशनगंजः बिहार के किशनगंज से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पर अवैध वसूली कर वाहनों को छोडऩे के आरोप में जिला खनन पदाधिकारी बीना कुमारी पर गाज गिरी है। राज्य सरकार ने कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटा दिया हैं।

दरअसल, जिला खनन पदाधिकारी बीना कुमारी पर रिश्वत लेने का आरोप लगा था कि उन्होंने अवैध वसूली कर वाहनों को छोड दिया था। खनन विकास पदाधिकारी द्वारा अवैध उगाही कर वाहनों को छोडऩे और राजस्व को हो रहे नुकसान को देखते हुए डीएम ने अपने स्तर से मामले की जांच कराकर अवैध वसूली का आरोप सत्य पाया था। डीएम ने खनन विभाग की कार्रवाई करने की अनुशंसा की थी। वहीं राज्य सरकार ने कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोरी के आरोप में बीना कुमारी को उनके पद से हटा दिया। हैं। मुख्यालय में योगदान का आदेश दिया गया है।

बता दें कि यह पहला मामला नहीं है, जब किसी अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। राज्य में आए-दिन ही अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहते हैं। फिर भी भ्रष्टाचार पर रोक नहीं लग पा रही हैं।

Content Editor

Swati Sharma