दीपावली की रात को मुजफ्फरपुर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन घर जलकर राख

11/5/2021 12:11:01 PM

मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में दीपावली की रात भीषण आग लग गई। आगलगी की इस घटना में आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गए। साथ ही पांच लाख से अधिक रुपए की संपत्ति का नुकसान हो गया।

दरअसल, आगलगी की घटना करजा और सिकन्दरपुर में घटी। बताया जा रहा है कि करजा में पांच घर जलकर राख हो गए। साथ ही बकरी, अनाज, जेवर, कपड़े समेत अन्य सामान भी जल गए। हालांकि, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौक पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

दूसरी ओर, सिकन्दरपुर में खाना बनाने के दौरान एक घर में आग लग गई, जिसके बाद सिकन्दपुर ओपी प्रभारी हरेंद्र कुमार और फायर ब्रिगेड के वाहन मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम ने जल्द ही आग पर काबूर पा लिया।

Content Writer

Ramanjot