बेगूसराय में कई घरों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान...नगदी, गहने सहित अन्य सामान जलकर राख

3/10/2024 12:34:39 PM

बेगूसरायः बिहार के बेगूसराय जिले में शनिवार को कई घरों में भीषण आग लग गई। अगलगी की इस घटना में लाखों का नुकसान हो गया। घरों में रखी नगदी, गहने सहित कई तरह का सामान पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया। वहीं मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 



जानकारी के अनुसार, घटना भगवान थाना क्षेत्र के नौला स्थित मुसहरी टोला की है। बताया जा रहा है कि खाना बनाने के दौरान‌ चिंगारी निकलने से एक घर में आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि उसने देखते ही देखते कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों के अनुसार, करीब 58 लोगों के घर जलकर खाक हो गए है। घटना में घरों में रखे नगदी, गहने सहित कई तरह का सामान पूरी तरह से राख हो गया।



वहीं ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद एसडीओ राजीव कुमार, बीडीओ अरुण कुमार निराला, सीओ भाई वीरेंद्र भी मौके पर पहुंचे और पूरी घटना का जायजा लिया। वहीं पीड़ित परिवारों में अधिकतर दलित और अल्पसंख्यक समुदाय के लोग हैं। 

Content Writer

Ramanjot