नगर विकास विभाग में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर, 142 नगर परिषद में 61 नए कार्यपालक पदाधिकारियों की तैनाती

7/2/2022 1:17:11 PM

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): बिहार में तबादलों का सिलसिला जारी है। नगर विकास विभाग ने बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला कर दिया है। राज्य के पुराने नगर निकायों में बड़े पैमाने पर कार्यपालक पदाधिकारियों, नगर प्रबंधकों, कनीय और सहायक अभियंताओं का तबादला किया गया है।

 


वहीं, कार्यपालक अभियंता, अधीक्षण अभियंता भी बनाए गए हैं। इसको लेकर सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। 142 नगर परिषद में 61 में नए कार्यपालक पदाधिकारियों की तैनाती हुई है। पूर्णिया और आरा में नए उप नगर आयुक्त, जहानाबाद और मनेर नगर परिषद में नए अधिकारियों की तैनाती की है। विभाग ने 41 नगर प्रबंधकों को भी उनके वर्तमान पदस्थापन की जगह नए दायित्व सौंपे हैं।


 

 

Content Writer

Ramanjot