बुद्ध पूर्णिमाः गंगा स्नान के लिए अजगैबीनाथ उत्तरवाहिनी घाट पर उमड़ा भक्तों का जन सैलाब

5/16/2022 12:37:11 PM

भागलपुर (अंजनी कुमार कश्यप): भागलपुर सुलतानगंज के अजगैबीनाथ उत्तरवाहिनी गंगा घाट में बुद्ध पुर्णिमा एंव बैशाख पुर्णिमा को लेकर बिहार-झारखंड के भक्तों की भीड़ लगी हुई है। भक्त गंगा स्नान कर अजगैबीनाथ मंदिर मे बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने में लगे हैं।



ऐसी मान्यता है कि आज के दिन बुद्ध भगवान का जन्म एवं विष्णु भगवान ने नौवां अवतार लिया था। आज के दिन बाबा भोलेनाथ, बुद्ध भगवान, विष्णु भगवान की पूजा अर्चना करने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होते हैं। इसलिए भक्त अजगैबीनाथ उत्तरवाहिनी गंगा तट पहुंचकर गंगा स्नान करते हुए अजगैबीनाथ मंदिर में बाबा भोलेनाथ, बुद्ध भगवान, विष्णु भगवान की पूजा करते हैं।



वहीं पंडित एवं भक्तों ने बताया कि आज के दिन का विशेष महत्व होने कारण सपरिवार अजगैबीनाथ उत्तरवाहिनी गंगा स्नान करते हुए बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने से सुख शांति मिलती हैं। इस भक्तों की भारी भीड़ यहां पहुंचती है। इसको लेकर स्थानीय प्रशासन एंव नगर परिषद द्वारा गंगा घाटों मे सुरक्षा व्यवस्था एंव गंगा घाट मे साफ सफाई अभियान एंव नौका की व्यवस्था कि गई हैं।

Content Writer

Ramanjot