बिहार में 2 साल के लिए टाल दी गई 19 वर्षीय लड़की की शादी, बिल पास होने के बाद अब 21 साल में होगा विवाह

12/23/2021 1:30:19 PM

 

 

पटनाः केंद्रीय कैबिनेट ने लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र 21 साल करने के फैसले को मंजूरी दे दी है। इसके बाद बिहार में एक 19 वर्षीय लड़की की शादी तय की गई थी लेकिन नया बिल पास होने के बाद शादी को 2 साल तक के लिए टाल दिया गया है।

दरअसल, पटना के बजीतपुर के एक ग्रामीण संजीव पाठक का कहना है कि केंद्र द्वारा न्यूनतम आयु बढ़ाने के लिए विधेयक पेश किए जाने के बाद महिलाओं के लिए 21 साल की शादी कर दी गई है। इसी के चलते मेरे एक रिश्तेदार, जिसकी बेटी 19 साल की थी, ने उसकी शादी तय कर दी थी, लेकिन इस नए बिल के साथ, इसे 2 साल के लिए टाल दिया गया है।

बता दें कि केंद्र सरकार ने देश में समाज सुधार से जुड़ा बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय कैबिनेट ने लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, यानी अब लड़कों की तरह ही लड़िकयों की शादी की आधिकारिक उम्र 21 साल होने जा रही है।

Content Writer

Nitika