"आरजेडी के कई विधायक टूट रहे और वे हमारे संपर्क में हैं", मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा दावा

Saturday, Sep 07, 2024-12:01 PM (IST)

पटना: बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी के बयान ने बिहार के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। पटना में मीडिया से बात करते हुए मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि आरजेडी में राष्ट्रीय जनता दल के कई विधायक टूट रहे और वे हमारे संपर्क में हैं।

"पार्टी में टूट की संभावना है, और कई विधायक हमारे संपर्क में हैं"
पटना में मीडिया से बात करते हुए ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान का भी समर्थन किया, जिसमें उन्होंने राजद के साथ फिर से गठबंधन की किसी संभावना से इनकार किया था। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कुछ लोग जानबूझकर अफवाहें फैला रहे हैं।  इसके साथ ही अशोक चौधरी ने कहा आरजेडी पार्टी में टूट की संभावना है, और कई विधायक हमारे संपर्क में हैं। 

"केवल गमछा बदलने से कुछ नहीं होता, स्वभाव और काम करने का तरीका भी बदलना होता"
वहीं अशोक चौधरी ने तेजस्वी के वर्किंग स्टाइल पर तंज कसते हुए कहा कि केवल गमछा बदलने से कुछ नहीं होता, स्वभाव और काम करने का तरीका भी बदलना होता है।  कांग्रेस के संपर्क में होने के सवाल पर चौधरी ने मजाकिया लहजे में कहा कि वह सिर्फ कांग्रेस से ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई बड़े नेताओं के संपर्क में हैं। 

"केंद्र से बिहार को पूरा समर्थन मिल रहा है"
वही पत्रकारों से बात करते हुए जेपी नड्डा के दौरे पर अशोक चौधरी ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के बिहार दौरे का स्वागत किया और कहा कि केंद्र से बिहार को पूरा समर्थन मिल रहा है। उन्होंने एनडीए सरकार के साथ अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और बिहार के विकास में और मदद की उम्मीद जताई।  


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static