"राम द्रोही कोई नहीं, हम मर्यादा पुरुषोत्तम की उस छवि को मानते हैं जिसे गांधी जी मानते थे", RSS नेता के बयान पर बोले मनोज झा

Friday, Jun 14, 2024-02:46 PM (IST)

पटनाः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के नेता इंद्रेश कुमार के बयान पर राजद नेता मनोज कुमार झा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राम द्रोही कोई नहीं है। हम लोग मर्यादा पुरुषोत्तम की उस छवि को मानते हैं जिसे महात्मा गांधी मानते थे।

मनोज कुमार झा ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम के चरित्र को देखिएगा तो आपको ये 241 वाले(भाजपा) मीलों दूर नजर आएंगे। बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के नेता इंद्रेश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए कहा था कि जो पार्टी राम की पूजा करती थी, वह अहंकारी हो गई, ऐसे में 2024 के चुनाव में वह सबसे बड़ी पार्टी बन तो गयी, लेकिन जो उसे सत्ता (अकेले पूर्ण बहुमत) मिलनी चाहिए थी, उसे भगवान राम ने अहंकार के कारण रोक दिया। वहीं, इंडिया गठबंधन पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग राम का विरोध करते थे, उनमें से किसी को भी सत्ता नहीं मिली, यहां तक कि सभी को मिलाकर दूसरे नंबर पर खड़ा कर दिया गया। उन्होंने कहा कि भगवान का न्याय बडा सत्य है, बड़ा आनंददायक है। 

हालांकि, उन्होंने किसी पार्टी का नाम नहीं लिया। कुमार ने कहा,“लोकतंत्र में रामराज्य का ‘विधान' देखिए, जिन्होंने राम की भक्ति की, लेकिन धीरे-धीरे अहंकारी हो गए, वह पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, लेकिन जो वोट और सत्ता (अकेले पूर्ण बहुमत) मिलनी चाहिए थी, उसे भगवान ने अहंकार के कारण रोक दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static