मांझी ने NDA से अलग होने की अटकलों पर लगाया विराम, कहा- गठबंधन में रहकर ही लड़ेंगे यूपी चुनाव

12/22/2021 4:21:29 PM

गयाः विवादित बयानों के कारण पिछले कुछ दिनों से चर्चा में चल रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग होने के अटकलों पर विराम लगाया है। उन्होंने बुधवार को कहा कि तमाम विवादों के बावजूद वह गठबंधन में बने रहेंगे और और राजग में रहकर ही उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव लडे़ेंगे।

जीतन राम मांझी ने आज यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिए गए बयानों के बावजूद उनकी पार्टी राजग का हिस्सा बनी रहेगी। यदि राजग की सेहत पर कोई असर पड़ता है, तो गठबंधन के मूर्धन्य नेता इस बारे में सोच सकते हैं। यदि वे इस संबंध में हम से वार्ता करेंगे तो हम वार्ता के लिए भी तैयार है। वह हर हालत में एनडीए में बने रहेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमने पहले भी कहा था कि हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ है और आगे भी रहेंगे। गठबंधन में रहकर ही हम उत्तरप्रदेश का चुनाव भी लड़ेंगे। इसके लिए राजग से संबंधित नेताओं की राय भी ली जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static