राजनीति में कूदी मांझी की बहू! लालू की बेटी से बोलीं- भाभी को पिटवाती हो, हे भ्रष्टाचार की रोहिणी...

5/21/2021 6:31:15 PM

पटनाः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे और दामाद बाद अब उनकी बहू दीपा मानसी राजनीति में सक्रिय होती नजर आ रही है। दीपा मांझी ने सोशल मीडिया के माध्यम से राज्य की सियसात में एंट्री की है। राजनीति में आते ही उन्होंने सबसेे पहले राजद प्रमुख प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य पर पलटवार किया है।

दरअसल, लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य इन दिनों एनडीए नेताओं पर लगातार निशाना साध रही हैं। इसी कड़ी में अब दीपा संतोष मांझी ने रोहिणी आचार्य के तीन ट्वीट का करारा जवाब दिया है। अपने पहले ट्वीट में रोहिणी ने जीतन राम मांझी पर निशाना साधते हुए लिखा था कि राजद परिवार के लोग..जन सेवा कर रहे हैं..गिरगिट सा रंग बदलने वाले..! जरा ये बता दे हमें तू..! समधिन दामाद से कौन सा..! सेवा कर करवा रहे हो..! होटल में रंगरेलियां..! मनाते हुए पकड़े गए..! अपने नालायक बेटे से..! कौन सा सेवा करवा रहे हो तुम..! पलटू का तलवा चाटने वाले..! रोहिणी के इस ट्वीट पर जीतनराम मांझी की बहू दीपा मांझी ने पलटवार करते हुए लिखा कि भाई पिटाए गली-गली, बहन बने बजरंग बली, भाभी को घर में पिटवाती हो, हे भ्रष्टाचार की रोहिणी, तुम इतना ज्ञान कहां से लाती हो?


वहीं दूसरे ट्वीट में रोहणी ने लिखा कि सिस्टम के साझीदार ने..! एक मां की इज्जत लूटी है..! बिटिया इंसाफ मांग रही है..! जनमत चोरों की सरकार से..! मोनी बाबा बना हुआ है..! धृष्टराष्ट बनकर बैठा हुआ है..! इंसाफ दो कुर्सी कुमार..! नहीं तो कुर्सी छोड़ दो..!! इस पर दीपा मांझी ने कहै कि दिया कि बिहार में एक और बेटी इंसाफ मांग रही है। जिसकी जिंदगी लालू परिवार ने बर्बाद कर दी। क्या गलती थी ऐश्वर्या की जो तुम सबने मिलकर उसे जलील किया, मारा पीटा? जब अपने घर शीशे के बने हो तो दूसरों के घर पर पत्थर नहीं मारा करते।


इसके बाद लालू यादव की बेटी ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि 15 वर्षों से सत्ता में बैठकर..! क्या मक्खी मार रहे थे..? एक भी लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट नहीं लगा सके..! क्या समुद्र को भी..? बिहार लाने का इरादा था..! या बिहार को ही..! प्रवासी मजदूरों की तरह..! समुद्र के किनारे भेजने का इरादा था! जवाब दो कुर्सी कुमार..! नहीं तो कुर्सी छोड़ दो..!! इस पर दीपा मांझी ने भोजपुरी में जवाब दिया और कहा कि 15 साल में तहार अम्मा-पप्पा कौ गो प्लांट लगईलन है हो सिंगापुरिया जाली डॉक्टर? चोरी-डकैती करके डाॅक्टर बनलू आउर दूसर के ज्ञान सिखा रहल बाडू, ठीक से रहा ना तो ठीक हो जईबू, ई बिहार हा बुझाईल।


बता दें कि पहले मांझी जीतनराम मांझी के बेटे संतोष मांझी की राजनीति में एंट्री हुई, जो कि अब नीतीश सरकार में मंत्री हैं। इसके बाद मांझी ने अपने दामाद को राजनीति में उतारा और अब उनकी बहू दीपा मांझी की राजनीति में एंट्री हो गई है। इनकी मां ज्योति देवी हम से विधायक हैं।

 

Content Writer

Ramanjot