मांझी ने की धार्मिक जुलूस पर रोक लगाने की मांग... मोदी, शाह और नीतीश को Tag किया Tweet

4/18/2022 11:40:09 AM

 

पटनाः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम पार्टी के अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने धार्मिक जुलूस पर रोक लगाए जाने की मांग कर दी है। उन्होंने अपने ट्वीट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को टैग भी किया है।

जीतनराम मांझी ने ट्वीट कर लिखा कि अब वक्त आ गया है जब देश में हर तरह के धार्मिक जूलूस पर रोक लगा दी जाए। धार्मिक जूलूसों के कारण देश की एकता और अखंडता खतरे में पड़ती दिखाई दे रही है। इसे तुरंत रोकना होगा। बता दें कि दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच हुई झड़प में पथराव और आगज़नी की घटनाएं हुई थीं, जिसमें लाल सहित 8 पुलिस कर्मी और एक स्थानीय व्यक्ति घायल हो गया था। इस दौरान लाल को गोली लग गई थी।

वहीं दिल्ली पुलिस ने लाल पर कथित तौर पर गोली चलाने वाले व्यक्ति और ‘‘मुख्य साजिशकर्ताओं'' सहित कुल 21 लोगों को मामले में गिरफ्तार किया है। मामले में दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है।

Content Writer

Nitika