Bihar News: भाजपा ने अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा को राज्यसभा उपचुनाव के लिए बनाया उम्मीदवार
Wednesday, Aug 21, 2024-08:47 AM (IST)

पटनाः भाजपा ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय के वकील मनन कुमार मिश्रा को बिहार में राज्यसभा के लिए होने वाले उपचुनाव में अपना उम्मीदवार घोषित किया है। गोपालगंज जिले के रहने वाले मिश्रा करीब एक दशक पहले भाजपा में शामिल हुए थे।
भाजपा के विवेक ठाकुर और राष्ट्रीय जनता दल की मीसा भारती के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में राज्यसभा की दो सीटों पर उपचुनाव की जरूरत पड़ी है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा दूसरी राज्यसभा सीट पर भाजपा नीत राजग के उम्मीदवार हैं। राजग के दोनों उम्मीदवारों के बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल करने की उम्मीद है। लोकसभा चुनाव में बिहार के लिए राजग के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे के फार्मूले के अनुसार, कुशवाहा की पार्टी को संसद में एक सीट और राज्य विधान परिषद में एक सीट मिलनी थी।
वहीं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख ने काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, जिसे उन्होंने 2014 में राजग के उम्मीदवार के रूप में जीता था। इस बार इस सीट से भाकपा माले के राजा राम कुशवाहा ने जीत हासिल की और भोजपुरी कलाकार पवन सिंह (निर्दलीय उम्मीदवार) दूसरे स्थान पर रहे थे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Bihar Aam Mahotsav: बिहार में आम महोत्सव 2025 का भव्य आगाज़, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन
