बेगूसराय में बेखौफ बदमाश, देर रात घर में सो रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

1/4/2022 2:19:33 PM

बेगूसरायः बिहार में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला बेगूसराय जिले का है, जहां अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि मंझौल पंचायत के वार्ड नंबर चार निवासी संजय सिंह (45) सोमवार की देर रात अपने घर में सोया हुआ था तभी अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

सूत्रों ने बताया कि घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static