अररियाः नशे में धुत मामा ने भांजे को मारी गोली, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

3/3/2022 11:38:46 AM

 

अररियाः बिहार के अररिया जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर मामा ने गांजा पीकर भांजे को गोली मार दी। इसी बीच आनन-फानन में घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं पुलिस के द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, घटना अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र की है, जहां पर रमई गांव में 13 वर्षीय मित क्रिकेट खेल रहा था। इस दौरान मामा ने अपने भांजे को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। गोली अमित के दाएं कंधे पर लगी है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस आरोपी की तलाश में भी जुट गई है। बता दें कि आरोपी पहले भी बकरी चोरी के आरोप में जेल जा चुका है।

Content Writer

Nitika