भाजपा में बड़े स्तर पर सांगठनिक फेरबदल, संजय जायसवाल ने जारी की 45 जिला अध्यक्षों की नई सूची

3/9/2023 12:57:43 PM

पटना ( अभिषेक कुमार सिंह ): बिहार भाजपा में बड़े स्तर पर सांगठनिक फेरबदल हुआ है। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने 45 जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी की है। बिहार भाजपा के ऑफिशल टि्वटर हैंडल से यह सूचना दी गई है कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने 45 जिला अध्यक्षों का मनोयन किया है। 

इस जारी अधिसूचना में संजय जयसवाल की तरफ से यह उम्मीद जताई गई है कि नवदायित्व पदाधिकारी भाजपा संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। संजय जायसवाल ने यह उम्मीद जताई है कि इनके नेतृत्व में बिहार भाजपा का संगठन और अधिक सशक्त व प्रभावी बनेगा।

बिहार भाजपा के तरफ से जो सूची जारी की गई है उसके मुताबिक पटना ग्रामीण, बाढ़, गया, अरवल, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, नवगछिया, लखीसराय, मुंगेर, गोपालगंज बगहा, बेतिया और रक्सौल में भाजपा के तरफ से जिला अध्यक्षों का मनोनयन किया गया है। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी ने नए स्तर पर मधेपुरा, सुपौल, नालंदा, नवादा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, बेगूसराय, खगड़िया, बक्सर, छपरा, कटिहार, अररिया, कैमूर भोजपुर, औरंगाबाद, जमुई, सिवान, मोतिहारी, ढाका और शेखपुरा में जिला अध्यक्षों का मनोनयन किया है। 

इसके साथ ही साथ पार्टी द्वारा पटना महानगर में भी नए जिला अध्यक्ष का मनोनयन किया गया है। पटना महानगर की जिम्मेदारी अभिषेक कुमार को दी गई है। जबकि पटना ग्रामीण की जिम्मेदारी धर्मेंद्र कुमार संभालेंगे।

Content Writer

Imran