बिहार के छपरा में बड़ा हादसा, आर्केस्ट्रा के दौरान भरभरा कर गिरा छज्जा, 100 से ज्यादा लोग घायल

Wednesday, Sep 04, 2024-01:38 PM (IST)

छपरा: बिहार के सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र में करकट की छत गिरने से आर्केस्ट्रा देख रहे 100 से अधिक लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इसुआपुर मेला में ऑर्केस्टा बुलाया गया था। आर्केस्ट्रा देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ जुटी थी तभी एक घर का छज्जा भरभराकर गिर जाने से यह हादसा हुआ।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को इसुआपुर थाना क्षेत्र में वार्षिक झंडा मेला का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में आकेर्स्ट्रा का भी आयोजन किया गया था। बाबा लालदास मठिया के समीप चल रहे आकेर्स्ट्रा को देखने के लिए लोग घरों की छत, पेड़ पर चढ़कर आकेर्स्ट्रा में चल रहे एक डांस को देख रहे थे। इसी दौरान एक मकान के ऊपर लगी करकट की छत लोगों का भार सहन नहीं करने के कारण भरभरा कर गिर गई। इसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

वहीं, इस घटना में 100  से अधिक लोग नीचे गिरकर घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं, इसुआपुर मेले में छज्जा गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static