Tej Pratap Yadav: बड़ी हार की ओर तेज प्रताप यादव, जानें अब तक कितने मिले वोट
Friday, Nov 14, 2025-02:25 PM (IST)
Tej Pratap Yadav News: बिहार में वैशाली जिले की महुआ विधानसभा सीट (Mahua Election Result 2025) पर वोटों की गिनती जारी है। वहीं 12वें दौर की मतगणना के बाद राजद (राष्ट्रीय जनता दल) सुप्रीमो लालू प्रसाद (Lalu Yadav) के बड़े बेटे एवं जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) महुआ सीट पर तीसरे स्थान पर हैं।
जानें अब तक कितने मिले वोट
अपने पिता द्वारा राजद से निष्कासित किए जाने के बाद हाल में अपनी राजनीतिक पार्टी बनाने वाले तेज प्रताप (14637) लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संजय कुमार सिंह से 26,563 मतों से पीछे हैं। लोजपा (रामविलास) के सिंह को 41,200 वोट मिले, जबकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुकेश कुमार रौशन (22,692 वोट) दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।
यह भी पढ़ेंः- Mahua Election Result 2025: महुआ से Tej Pratap Yadav को बड़ा झटका, रुझानों में पिछड़े; LJP(R) के संजय सिंह आगे
बता दें कि तेज प्रताप को 25 मई को राजद से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था। इससे एक दिन पहले ही उन्होंने कथित तौर पर एक महिला के साथ ‘रिश्ते' में होने की बात कबूल की थी। हालांकि, बाद में उन्होंने यह दावा करते हुए सोशल मीडिया ‘पोस्ट' हटा दी थी कि उनका पेज ‘‘हैक'' हो गया था। लालू प्रसाद ने भी तेज प्रताप के ‘‘गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार'' के कारण उनसे नाता तोड़ लिया था।

