किसानों के आह्वान पर 27 सितंबर को "भारत बंद" का समर्थन करेगा महागठबंधन

9/25/2021 4:33:32 PM

पटनाः बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नीत महागठबंधन के सभी घटक दलों ने कृषि कानून के विरोध में किसानों के आह्वान पर 27 सितंबर को भारत बंद के समर्थन की घोषणा की है।
PunjabKesari
विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने शुक्रवार को राजद, कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के नेताओं की मौजूदगी में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इसकी जानकारी दी। महागठबंधन किसानों के भारत बंद का समर्थन करेगा और पार्टी के नेता भी बंद के दौरान प्रदर्शन में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के आह्वान पर भारत बंद को सफल बनाने के लिए महागठबंधन के सभी घटक दल के नेता भी शामिल होंगे।
PunjabKesari
तेजस्वी यादव ने जातीय जनगणना को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह तो शुरू से ही कहते रहे हैं कि यदि जातीय जनगणना केंद्र सरकार नहीं कराती है तो बिहार सरकार अपनी राशि से कराएं। जातीय जनगणना की मांग को लेकर लड़ाई जारी रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static