बिहार में महागठबंधन टूटा, कांग्रेस ने 2024 में सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान

10/22/2021 1:30:33 PM

 

पटनाः बिहार की सियासत से बड़ी खबर सामने आई है। बिहार में उपचुनाव से पहले महागठबंधन टूट गया है। कांग्रेस ने ऐलान करते हुए कहा कि 2024 के आम चुनाव में सभी 40 सीटों पर पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी।

बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस महागठबंधन से अलग हो गई है। कांग्रेस बिहार में 40 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में सीट छीनने पर ये फैसला लिया गया है। नामांकन के दिन से ही अलग राह चुन ली गई थी। वहीं बिहार कांग्रेस प्रभारी ने महागठबंधन में टूट के लिए लालू यादव की पार्टी राजद को जिम्मेदार ठहराया है।

बता दें कि राजद और कांग्रेस में पिछले कुछ समय से सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव हो रहा है। राजद ने इन सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया। इसके बाद कांग्रेस ने भी दोनों सीटों से अपने उम्मीदवारों को उतार दिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static