VIDEO: अवैध हथियार के साथ रील बनाकर की Viral, SP ने दिए कार्रवाई के आदेश

12/19/2023 6:11:57 PM

बेगूसराय: बेगूसराय में एक बार फिर हथियार लहराते वीडियो वायरल हो रहा है। पहला वीडियो चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के सकरवासा गांव का बताया जा रहा है। वीडियो में दो युवक हथियार का प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरा वीडियो मुफसिल थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर गांव का है..जिसमें बारात निकालने के दौरान दूल्हे राजा बीच सड़क पर ठुमके लगा रहे हैं। इसी दौरान एक युवक पिस्टल निकाल कर एक दो नहीं बल्कि 6 राउंड हवाई फायरिंग करते दिख रहा है। हालांकि पंजाब केसरी वीडियो की पुष्टि नहीं करता। 

Content Writer

Ramanjot