लंबे समय से फरार हार्डकोर नक्सली विजय यादव गिरफ्तार, हत्या व बम विस्फोट सहित कई मामले हैं दर्ज

1/9/2022 12:53:04 PM

जमुईः बिहार के जमुई जिले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। दरअसल, पुलिस ने हार्डकोर नक्सली विजय यादव को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ करने में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, लंबे समय से फरार चल रहे नक्सली विजय यादव को गुप्त सूचना के आधार पर झाझा के भलगोड़ी से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि विजय यादव बिहार व झारखंड के पूर्वोतर एरिया के नक्सल सचिव परवेज दा के संगठन के सक्रिय सदस्य है।

पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन के अनुसार, नक्सली विजय यादव किसी भी अपराधिक घटना को मैनेज करने काम करता था। उन्होंने बताया कि विजय यादव के खिलाफ सोनो और झाझा थाना में हत्या, बम विस्फोट, आर्म्स एक्ट की धारा समेत कई मामले दर्ज हैं।

Content Writer

Ramanjot