बिहार के सिवान में टिड्डी दल ने दी दस्तक, किसानों में दहशत का माहौल

6/27/2020 1:42:28 PM

सिवानः बिहार में टिड्डी हमले का खतरा और बढ़ गया है। दरअसल, विदेशी टिड्डियों के दल ने शुक्रवार शाम राज्य के सिवान जिले में अपनी दस्तक दे दी है। इसके बाद किसानों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, बिहार के सिवान में उत्तर प्रदेश के बलिया की तरफ से टिड्डी दलों ने प्रवेश किया है। ये टिड्डी दल दरौली, रघुनाथपुर और आंदर प्रखंड के गांवों में स्थित पेड़ों पर रात होने के चलते छिप गया। इसके चलते किसारों में डर का माहौल है। उनका कहना है कि अगर टिड्डियों का उपाय नहीं किया जाता तो उनकी फसल खराब हो जाएगी।

वहीं टिड्डियों के प्रवेश की जानकारी कृषि विभाग को दी गई। विभाग के पदाधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त किया कि शनिवार को धान व मक्के की फसल को बर्बाद होने बचाने के लिए छिड़काव किया जाएगा।

Edited By

Ramanjot