बिहार में 25 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, CM नीतीश ने किया ऐलान
5/13/2021 3:00:40 PM
पटनाः बिहार में अगले 10 दिनों यानि 16 से 25 मई, 2021 तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। दरअसल, राज्य सरकार ने लॉकडाउन के सकारात्मृक प्रभाव को देखते हुए यह फैसला लिया है।
सीएम नीतीश ने ट्वीट कर कहा, "आज सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गई। लॉकडाउन का सकारात्मृक प्रभाव दिख रहा है। अतः बिहार में अगले 10 दिनों अर्थात 16 से 25 मई, 2021 तक लॉकडाउन को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है।"
आज सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गयी। लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। अतः बिहार में अगले 10 दिनों अर्थात 16 से 25 मई, 2021 तक लॉकडाउन को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है।
— Nitish Kumar (@NitishKumar) May 13, 2021
गौरतलब है कि बिहार में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामले को देखते हुए नीतीश सरकार ने पिछले 4 मई को राज्य में 05 मई से 15 मई तक लॉकडाउन लगाने का फैसला किया था।