चिराग पासवान को एक और झटका, मणिपुर में LJP के इकलौते विधायक ने थामा BJP का दामन

11/13/2021 3:45:42 PM

पटनाः लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष एवं जमुई लोकसभा सीट के सांसद चिराग पासवान को एक और झटका लगा है। दरअसल, मणिपुर में लोजपा के इकलौते विधायक करम श्याम ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

दरअसल, गुरुवार को इंफाल पश्चिम जिले के लिलोंग चाजिंग मैरेनखोंग में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की मौजूदगी में करम श्याम भाजपा में शामिल हो गए। इस दौरान सीएम एन बीरेन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि अगले साल विधानसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत हासिल करने के बाद भाजपा करम श्याम की सहायता से फिर सत्ता में लौटेगी।

बता दें कि पिता रामविलास पासवान के निधन के बाद चिराग पासवान के दिन ठीक नहीं चल रहे। पहले उनके परिवार और पार्टी में बड़ी टूट हो गई। चिराग के चाचा पशुपित कुमार पारस ने अपनी अलग पार्टी बना ली। चाचा-भतीजे के विवाद को देखते हुए चुनाव आयोग ने दोनों को अलग-अलग नाम और चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया। उसके बाद अब विधानसभा उपचुनाव में भी चिराग को हार का सामना करना पड़ा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static