चिराग पासवान को एक बार फिर लगा झटका, LJP की एक मात्र MLC भाजपा में शामिल

2/23/2021 10:49:35 AM

 

पटनाः लोजपा के अध्यक्ष चिराग पासवान को एकबार फिर उस समय झटका लगा जब उनकी पार्टी की बिहार विधान परिषद में एक मात्र सदस्य नूतन सिंह सोमवार को भाजपा में शामिल हो गईं।

पटना स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और अपने पति एवं बिहार के मंत्री नीरज सिंह बबलू की मौजूदगी में नूतन सोमवार को इस दल में शामिल हुईं। बिहार के पर्यावरण मंत्री और दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई नीरज सिंह बबलू सुपौल जिले के छतरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हैं।

वहीं भाजपा में शामिल होने के बाद नूतन जिनका बिहार विधान परिषद के सदस्य के तौर पर कार्यकाल इस साल जुलाई में समाप्त हो रहा है, ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि,‘‘ मेरे पति भाजपा में हैं। मुझे लगा कि अगर हम दोनों राज्य की प्रगति के लिए साथ काम करते हैं तो यह बेहतर होगा।’’

बता दें कि बिहार के हालिया विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़ लोजपा में शामिल हुए रामेश्वर चैरसिया ने बीते17 फरवरी को लोजपा से इस्तीफा दे दिया था।
 

Content Writer

Nitika