‘वोट कटवा'' पार्टी है LJP, भाजपा नेताओं का नाम लेकर झूठ फैला रहे चिरागः प्रकाश जावड़ेकर

10/17/2020 11:06:06 AM

नई दिल्ली/पटनाः भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का नाम लेकर वोटरों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।

भाजपा (BJP) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Prakash Javadekar) ने इस बारे में एक बयान में कहा कि लोजपा (LJP) बिहार के चुनावों में सिर्फ एक वोटकटवा पार्टी बनकर रह जाएगी। जावड़ेकर ने कहा कि बिहार में केवल चार पाटिर्यां भाजपा (BJP), जनता दल यूनाइटेड (JDU), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) और विकासशील इंसान पार्टी ( VIP) ही साथ मिलकर चुनाव लड़ रही हैं।

जावड़ेकर ने कहा कि चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने बिहार में एक अलग रास्ता चुना है, वह भाजपा (BJP) के वरिष्ठ नेताओं का नाम लेकर लोगों में झूठ और भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं जिसमें वह सफल नहीं होंगे। जावडेकर ने दावा किया की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) चुनाव में दो तिहाई बहुमत से जीतेगी।

Ramanjot