रोहतास के गुप्ता धाम जाने वाले रास्ते पर दिखा तेंदुआ, रेस्क्यू करने पहुंची वन विभाग की टीम

Monday, Aug 12, 2024-04:05 PM (IST)

रोहतासः बिहार के रोहतास जिले के चेनारी के रोहतास-कैमूर पहाड़ी के उगहनी गांव के पास जंगल में आज सुबह एक तेंदुआ देखा गया। वहीं अब वन विभाग द्वारा तेंदुए को  रेस्क्यू करने का काम शुरू हो चुका है।

जानकारी के अनुसार, रोहतास-कैमूर पहाड़ी के उगहनी गांव के पास रास्ते से कांवड़िए भी गुजर रहे थे। लेकिन यह तेंदुआ चुपचाप जंगल में एक किनारे पत्थर पर बैठा रहा। चूंकि वन विभाग को जब इसकी सूचना मिली तो पूरी टीम मौके पर पहुंच हई। वहीं टीम ने तेंदुए को रेस्क्यू कर और अंदर जंगल में छोड़ने की योजना पर काम शुरू कर दिया है।  

बता दें कि इसी रास्ते से बड़ी संख्या में कांवरिया गुप्ता धाम जलाभिषेक करने के लिए जाते हैं। ऐसे में तेंदुए के दिखने से गुप्ता धाम दर्शन के लिए जा रहे कांवरियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। अगर तेंदुए को रेस्क्यू नहीं किया गया तो बड़े खतरे की संभावना बन सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

static