VIDEO: किसान आंदोलन के समर्थन में लेफ्ट पार्टी ने किया प्रदर्शन, मोदी सरकार के खिलाफ लोगों ने की जमकर नारेबाजी

2/17/2024 3:52:03 PM

बेगूसराय: पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में बेगूसराय में भी ट्रेंड यूनियनों ने जुलूस निकाला। ट्रेड यूनियनों के इस जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लियाृ।सीपीएम के पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में लोगों ने भारत बंद का समर्थन किया। जुलूस में शामिल लोगों ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। विरोध प्रदर्शन में शामिल नेता ने कहा कि मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विभिन्न ट्रेड यूनियनों ने ये आम हड़ताल किया है। देश में मोदी सरकार जन विरोधी सरकार हैं। सीपीएम के पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह ने कहा कि बजट में युवाओं के लिए रोजगार की कोई चर्चा नहीं की गई है।.देश महंगाई,बेकारी,भ्रष्टाचार और तानाशाही से त्रस्त है।

Content Editor

Swati Sharma