लाउडस्पीकर बजाने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, मौके पर पहुंची पुलिस पर भी किया पथराव

3/4/2023 12:51:17 PM

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले में लाउडस्पीकर बजाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची तो दोनों पक्ष के लोगों ने मिलकर पुलिस पर पथराव करना शुरु दिया है। जिसमें DSP समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। 

मामला इंडो-नेपाल बॉर्डर के पास परिहार थाना इलाके के धरहरवा गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार, क्रवार मध्य रात्रि दो पक्षों के बीच लाउडस्पीकर बचाने को लेकर विवाद हुआ। मामला देखते ही देखते खून खेल में बदल गया। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले।  इसमें 6 लोग घायल हो गए। इधर, किसी ने पुलिस को घटना जानकारी दी। सूचना मिलते  DSPदलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों से समझाने की कोशिश की। इसी दौरान एक पक्ष ने लोग पुलिस पर पथराव करने लगे। इसमें DSP सुबोध कुमार, ASI दयाशंकर साह समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिसकर्मियों ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद SP हरकिशोर राय के नेतृत्व में फिर से वहां पुलिस टीम भेजी गई। तब जाकर हालत काबू में आए। 

क्या कहना है पुलिस का?
 मामले में SP हर किशोर राय ने बताया कि फिलहाल मामले को नियंत्रण में कर लिया गया है। कुछ पुलिसकर्मी और ग्रामीण घायल हैं। पथराव करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 


 
 

Content Writer

Imran