Latest Mehndi Design 2025: ग्लैमरस और यूनिक लुक के लिए ट्रेंड में ये नई डिजाइनें

Tuesday, Nov 18, 2025-06:53 PM (IST)

Latest Mehndi Design 2025: हर महिला के लिए मेहंदी सिर्फ एक परंपरा नहीं बल्कि फैशन का हिस्सा बन चुकी है। साल 2025 में मेहंदी डिज़ाइनों में नए ट्रेंड्स तेजी से उभर रहे हैं। खासकर शादी, पार्टी और फेस्टिव सीजन में महिलाएं कुछ यूनिक और मॉडर्न Mehndi Designs तलाश रही हैं।

शादी या फंक्शन में हाथों पर छा जाएंगे ये लेटेस्ट पैटर्न

PunjabKesari

अगर आप भी किसी खास मौके पर मेहंदी लगवाने की तैयारी कर रही हैं, तो यहां जानिए इस साल के सबसे ट्रेंडिंग और खूबसूरत डिज़ाइन्स जो आपके हाथों को देंगे एक ग्लैमरस फिनिश।

 मॉडर्न अरेबिक फ्यूजन मेहंदी (Modern Arabic Fusion)

PunjabKesari


अरेबिक मेहंदी हमेशा से पसंदीदा रही है, लेकिन इस साल इसका मॉडर्न फ्यूजन वर्जन खूब वायरल है। इसमें फ्लोरल डिज़ाइन, बोल्ड स्ट्रोक्स और ज्योमैट्रिक पैटर्न्स का परफेक्ट कॉम्बिनेशन शामिल होता है। यह डिजाइन सिंपल, एलीगेंट और पार्टी या फंक्शन लुक के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।

पोर्ट्रेट और कस्टमाइज्ड ब्राइडल मेहंदी

PunjabKesari
शादी या सगाई वाली दुल्हनों के बीच यह डिजाइन सबसे ज्यादा पॉपुलर है। इसमें कलाकार दूल्हा-दुल्हन के पोर्ट्रेट, प्रेम कहानी से जुड़े सीन या नाम के अक्षर भी बनाते हैं।
यह डिजाइन खूबसूरती के साथ-साथ आपकी मेहंदी में इमोशनल टच भी जोड़ देती है।

 मंडला और जाली वर्क मेहंदी (Mandala & Jaali Work)

PunjabKesari

ट्रेडिशनल डिजाइन पसंद करने वालों के लिए यह पैटर्न बेस्ट है। इसमें मंडला आर्ट के साथ जालीदार डिज़ाइन जोड़ा जाता है, जो हाथों को देता है एक फुल और रिच लुक, लेकिन मॉडर्न फिनिश के साथ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static