चुनावी मोड में नजर आए लालू यादव, बिहारवासियों को लिखा ये भावुक पत्र
6/12/2020 4:01:58 PM
पटना/रांचीः बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसी के चलते सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। इसी बीच राजद अध्यक्ष लालू यादव भी चुनावी मोड में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने आज बिहारवासियों के नाम एक भावुक पत्र लिखा है।
लालू यादव ने खत की शुरुआत में अपनी खराब सेहत की बात की। साथ ही लिखा कि तबियत अब उतना साथ नहीं दे रही है लेकिन हौसला अभी भी वही है। अन्याय को मिटाने का जुनून खत्म नहीं हुआ है. उन्होंने लिखा कि मुझमें आज भी वही ऊर्जा है, जिसे लेकर मैं फुलवरिया से पटना चला था।
आप सबों का सुख मेरी प्रार्थना है।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) June 12, 2020
जन्मदिवस पर दिए गए अथाह प्रेम और आशीर्वाद का सदा ऋणी रहूंगा। बहुत शुक्रिया!!! pic.twitter.com/OWXrEqVsGK
बता दें कि लालू यादव ने अपने भावुक पत्र में तेजस्वी की चर्चा कई बार की। साथ ही जन्मदिन पर मिली बधाईयां और प्यार के लिए लोगों का धन्यवाद भी किया।