आज सिंगापुर से भारत आएंगे Lalu Yadav, बेटी रोहिणी ने किया इमोशनल ट्वीट, बोलीं,'...ख्याल रखिएगा'

2/11/2023 11:47:40 AM

पटनाः राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ( Lalu Yadav ) आज यानी शनिवार को सिंगापुर से दिल्ली लौट रहे हैं। उनके आने की जानकारी बेटी रोहणी ने ट्वीट कर दी। उन्होंने ट्वीट पर कहा कि आप सब पापा का ख्याल रखिएगा। साथ ही रोहिणी आचार्या ने लालू यादव और अपने बेटे के संग फोटो भी शेयर की है। वहीं इस खबर के मिलते ही आरजेडी कार्यकर्ताओं और लालू यादव के समर्थकों में खुशी की लहर है।



रोहिणी ने अपने ट्वीट में लिखा, " आप सबसे एक जरूरी बात कहनी है। यह जरूरी बात हम सबों के नेता आदरणीय लालू जी के स्वास्थ्य को लेकर है। 11 फरवरी को पापा सिंगापुर से भारत आ रहे हैं।...मैं एक बेटी के तौर पर अपना फर्ज अदा कर रही हूं। पापा को स्वस्थ कर आप सबों के बीच भेज रही हूं। अब आप लोग पापा का ख्याल रखिएगा। पापा को स्वस्थ्य रखना अब आप सबकी जिम्मेदारी होनी चाहिए।



दरअसल, रोहिणी आचार्या ने शुक्रवार की रात ट्वीट कर लालू यादव के आने की जानकारी दी है। रोहिणी ने एक के बाद एक तीन ट्वीट किए हैं। साथ ही रोहिणी ने पिता और बेटे के साथ तस्वीर भी शेयर की है। बता दें कि 2 महीने पहले लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें किडनी डोनेट की थी। रोहिणी अपने परिवार के साथ सिंगापुर में रहती हैं और उन्होंने पिता लालू को अपनी एक किडनी देकर उन्हें जीवनदान दिया है।



 

Content Editor

Swati Sharma