पंचायत चुनावः मुखिया नहीं बन पाईं लालू यादव की बहू, 1067 वोटों के अंतर से मिली करारी हार

11/14/2021 5:58:14 PM

पटनाः बिहार पंचायत चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू यादव की बहू सावित्री देवी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। दरअसल, गोपालगंज जिले के फुलवरिया पंचायत से मुखिया पद की उम्मीदवार सावित्री देवी 701 वोट पाकर चौथे नंबर पर रहीं।

दरअसल, फुलवरिया पंचायत के लोगों ने मुखिया पद के लिए अल्ताफ हुसैन को जीत दिलाई। अल्ताफ हुसैन को 1768 वोट मिले, जबकि सावित्री देवी को महज 701 वोट ही मिल सके। करारी हार मिलने के बाद सावित्री देवी का मुखिया बनने का सपना अधूरा रह गया है।

बता दें कि सावित्री देवी लालू यादव के बड़े भाई स्व. मंगरु यादव के बेटे रामानंद यादव की बहू हैं। उन्होंने फुलवरिया पंचायत से मुखिया पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था। इसके बाद चुनाव प्रचार भी जोरों शोरों से किया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static