Lalu Yadav की अचानक बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती

Wednesday, Jul 24, 2024-01:42 PM (IST)

 

नई दिल्ली/पटनाः राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती है। लालू यादव के साथ उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद है। दरअसल, वह अपने रूटीन चेकअप के लिए यहां आए थे।

लालू यादव की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इसी बीच उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। लालू यादव की एम्स अस्पताल से तस्वीर सामने आई, जिनमें लालू यादव को अपने शुभचिंतकों से घिरे अस्पताल के बेड पर लेटे हुए देखा जा सकता है।

बता दें कि लालू प्रसाद यादव पहले से ही कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। कुछ महीने पहले उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static