लालू यादव का 73वां जन्मदिन आज, RJD ने लगाए बधाई के पोस्टर तो JDU ने किया ये दावा

6/11/2020 10:58:41 AM

पटनाः आज राजद अध्यक्ष लालू यादव का 73वां जन्मदिन है। इस उपलक्ष्य पर जहां एक तरफ राजद नेताओं के द्वारा पटना में पोस्टर लगाकर लालू यादव को जन्मदिन की बधाई दी गई है, वहीं दूसरी तरफ जदयू के द्वारा पोस्टर लगाकर उनके और उनके परिवार द्वारा राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए 73 संपत्तियों की सूची होने का दावा किया गया है।

राजद नेताओं द्वारा पोस्टर लगाकर लालू यादव को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी गई। साथ ही इसके विपरीत दूसरी तरफ जदयू के द्वारा भी एक पोस्टर लगाया गया, जिसमें उनके और उनके परिवार द्वारा राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए 73 संपत्तियों की सूची होने का दावा किया गया है। वहीं जदयू ने पोस्टर पर 73 संपत्तियों का विवरण भी दिया गया।

बता दें कि राजद ने आज पार्टी प्रमुख का जन्मदिन सादगी के साथ गरीबों के बीच जाकर मनाने का फैसला किया है। प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि पार्टी हर साल लालू प्रसाद यादव का जन्‍मदिन धूमधाम से मनाती रही है लेकिन इस बार कोई बड़ा आयोजन नहीं किया जा रहा है। लालू का जन्मदिन सादगी से मनाया जाएगा, जिसमें केक नहीं काटा जाएगा। केक की जगह पार्टी गरीबों की थाली में भोजन परोसेगी।

Nitika