बिहार चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद लालू बोले- उठो बिहारी करो तैयारी, जनता का शासन...

9/25/2020 4:48:25 PM

पटनाः मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने आज बिहार विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। वहीं चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राजद प्रमुख लालू यादव ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

लालू यादव ने ट्वीट कर नया नारा दिया है। उन्होंने लिखा, "उठो बिहारी करो तैयारी, जनता का शासन अबकी बारी, बिहार में बदलाव होगा, अफसर राज खत्म होगा, अब जनता का राज होगा।"


बता दें कि बिहार चुनाव तीन चरणों में 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को होंगे। वहीं मतगणना 10 नवंबर को की जाएगी। वहीं कोरोना काल में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर हो रही तैयारियों में मतदाताओं की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर कई इंतजाम किए जा रहे हैं।

 

Ramanjot