राजनीतिक उठापटक के बीच लालू की बेटी रोहिणी का ट्वीट- "राजतिलक की करो तैयारी, आ रहे हैं लालटेन धारी"

8/9/2022 1:31:18 PM

पटनाः बिहार में आज बड़ा राजनीतिक उलटफेर हो सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक बड़ा राजनीतिक कदम उठाए जाने संबंधी अटकलें लगाई जा रही हैं। इसी बीच राजद प्रमुख लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का बयान सामने आया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "राजतिलक की करो तैयारी, आ रहे हैं लालटेन धारी।"

बता दें कि राज्य में सियासी घमासान के बीच सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड) और विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की समानांतर बैठकें हो रही हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि जदयू के सांसदों और विधायकों की बैठक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में उनके आधिकारिक आवास एक अणे मार्ग पर हो रही है।

वहीं विपक्षी पार्टी राजद के विधायकों की बैठक पार्टी के नेता तेजस्वी यादव ने अपनी मां एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबडी देवी के दस सर्कुलर रोड स्थित आवास पर बुलाई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के आवास पर बैठक कर रही है जिसमें पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष संजय जायसवाल भी मौजूद हैं।

Content Writer

Ramanjot