लालू की बेेटी ने सुशील मोदी पर किया पलटवार, बोलीं- आप नेता तो क्या इंसान कहलाने के लायक नहीं..!

6/6/2021 4:30:45 PM

पटनाः राजद अध्यक्ष लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने एक बार फिर बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को आड़े हाथों लिया है। दरअसल, रोहिणी अपनी मां राबड़ी देवी पर दिए गए सुशील मोदी के बयान को लेकर आग बबूला हो गईं। इसी बीच रोहिणी ने सुशील मोदी पर निशाना साधते हुए दो ट्वीट किए हैं।

रोहिणी ने ट्वीट कर करते हुए लिखा, 'क्या घरेलू महिला क्रांति नहीं ला सकती..जिसके मुंह से यह बात निकली...महिला और भारतीय समाज का उपहास और अपमान करने का, उसने घोर अनैतिक पाप किया है..!!


अपने अन्य ट्वीट में रोहिणी ने लिखा, 'आपकी मानसिकता बता रही है घरेलू महिला या महिलाओं के प्रति कैसी आप की ओछी सोच है? जिसको मां बहनों का भी सम्मान करने का संस्कार नहीं वो नेता तो क्या इंसान कहलाने के लायक नहीं..!! इसके आगे रोहिणी ने बिहार की डबल इंजन सरकार पर तंत कसते हुए नोट में लिखा, 'महिलाओं के प्रति इसी घिनौनी सोच के कारण डबल इंजन की सरकार ने बालिका गृह कांड का अंजाम दिया!!

 


बता दें कि सुशील मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा था कि घरेलू महिला राबड़ी देवी को सीधे मुख्यमंत्री बनवा कर क्या लालू प्रसाद संसदीय लोकतंत्र की व्यवस्था को दुरुस्त करने की 'क्रांति' कर रहे थे। जिसने सत्ता को बेनामी सम्पत्ति बनाने का निर्लज्ज माध्यम बनाकर जेपी की सम्पूर्ण क्रांति का विकृत मॉडल पेश किया, उन्हें सम्पूर्ण क्रांति दिवस पर ज्ञान देने के बजाय प्रायश्चित करना चाहिए।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static