स्कॉर्पियो के बाद अब भैंस खरीदकर चर्चा में आए BJP विधायक, लालू के फोन कॉल से बटोरी थी सुर्खियां

2/10/2021 6:02:10 PM

 

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले भाजपा विधायक ललन पासवान इन दिनों फिर चर्चा में हैं। अब उन्होंने स्कोर्पियो के बाद अपनी पहली सैलरी से भैंस खरीदी है। दरअसल, ललन पासवान को लालू यादव ने फोन किया था, जिसके बाद उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थी।

भाजपा विधायक ने फेसबुक पर भैंस के साथ तस्वीरों को शेयर किया। साथ ही लिखा कि पहली तनख्वाह से भैंस खरीदने की मेरी चिर प्रतिक्षित तमन्ना पूरी हुई। आपसबों के शुभाशीष से आज प्रातः अपने घर के लिए मैंने एक भैंस खरीदी। दरवाजे पर 12 वर्ष बाद पुनः भैंस का पदार्पण हुआ है। बचपन से हीं भैंस से विशेष लगाव रहा है, लंबे समय से इसकी कमी खल रही थी। आज खालीपन समाप्त हुआ। जनता मालिक का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। धन्यवाद।

बता दें कि ललन पासवान भागलपुर के पीरपैंती विधानसभा से पहली बार जीतकर आए हैं। वह लालू यादव के एक कथित फोन कॉल से सुर्खियों में रहे। उन्होंने लालू यादव से बात वाली क्लिप को वायरल कर कहा था कि लालू यादव उन्हें अपनी ही पार्टी के खिलाफ जाने की बात कह रहे हैं।

Content Writer

Nitika