लालू ने महंगाई को मुद्दा बनाकर मोदी सरकार का किया घेराव, ट्वीट कर पूछा- सरसों के तेल की कीमत क्या है?

11/25/2021 4:14:29 PM

 

पटनाः राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने महंगाई को मुद्दा बनाकर मोदी और नीतीश सरकार का घेराव किया है। उन्होंने सरसों के तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। साथ ही ट्वीट कर सरसों के तेल की कीमत के बारे में पूछा है।

दरअसल, राजद प्रमुख लालू यादव सरसों के तेल के बढ़ते दाम को लेकर नाराज दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर सरसों के तेल की कीमत पूछी है। साथ ही यह भी लिखा है कि क्या जनता इससे खुश है। 


तेजस्वी ने रसोई गैस को बढ़ते दामों पर उठाए सवाल
वहीं बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने रसोई गैस को लेकर मोदी सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र पर निशाना साधा है। बता दें कि महंगाई को लेकर तेजस्वी यादव ने पहले भी नीतीश सरकार पर तंज कसते हुए कहा था कि खाद्य पदार्थों, खाद्य तेल के दाम तो आसमान छू ही रहे थे। खाना खरीदने के साथ-साथ खाना पकाना भी महंगा हो गया है। 8 महीनों में रसोई गैस के दाम 190 रुपए तक बढ़ गए हैं।

Content Writer

Nitika