जदयू के खीरु महतो को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर ललन सिंह ने दिया बड़ा बयान

Monday, May 30, 2022-10:57 AM (IST)

पटनाः राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवारों के नाम के ऐलान के साथ लंबे वक्त से चल रहे सस्पेन्स पर जदयू ने ब्रेक लगा दिया है। पार्टी ने झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो को अपना उम्मीदवार बनाया है। खीरु महतो के नाम के ऐलान के बाद जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

ललन सिंह ने कहा कि समता पार्टी के गठन के समय से खीरू महतो पार्टी से जुड़े रहे, काफी पुराने साथी हैं। राज्यसभा का उम्मीदवार खीरू महतो को बनाया जाना पार्टी का निर्णय है, क्योंकि झारखंड में पार्टी को विस्तार करना चाहते हैं। एक समय था जब झारखंड में 6 विधायक हुआ करते थे, अभी थोड़ी संगठन में कमजोरी आई है। लेकिन खीरू महतो को उम्मीदवार बनाने के बाद झारखंड में जेडीयू की ताकत बढ़ेगी। आने वाले समय में झारखंड में भी पार्टी मजबूत होगी।

आरसीपी सिंह के टिकट न मिलने के सवाल पर ललन सिंह ने कहा कि आरसीपी सिंह पार्टी के माननीय नेता है, पार्टी में जितने भी सर्वोच्च पद हो सकते थे वह उनको मिला। आज भी आरसीपी सिंह पार्टी में सम्मानित नेता है, पार्टी को मजबूत करने के लिए वह अपनी भूमिका निभाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static