हरियाणा चुनाव के नतीजों पर बोले ललन सिंह- PM मोदी का डंका बज रहा, कांग्रेस ने निगेटिव नैरेटिव चलाया, लेकिन...

Friday, Oct 11, 2024-11:08 AM (IST)

पटना: पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने हरियाणा चुनाव परिणाम पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि हरियाणा चुनाव का परिणाम यह साबित करता है कि आज भी देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका बजता है।

'यह परिणाम मोदी की लोकप्रियता का स्पष्ट संकेत'
ललन सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने वहां नकारात्मक नरेटिव फैलाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वहां की जनता ने इसे पूरी तरह से खारिज कर दिया। न केवल भाजपा की सीटें बढ़ी हैं, बल्कि वोट प्रतिशत में भी वृद्धि हुई है। यह परिणाम मोदी की लोकप्रियता का स्पष्ट संकेत है। इसके साथ ही ललन सिंह ने प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

सांसद ने कहा कि रतन टाटा का औद्योगिक जगत में महत्वपूर्ण योगदान था। उन्होंने उद्योग को एक नई दिशा दी थी। उनके निधन से देश ने एक प्रसिद्ध और देशप्रेमी उद्योगपति को खो दिया है। यह देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static