Chandrayaan-3 की सफल लैडिंग में कटिहार के लाल ने दिया अहम योगदान, गांव में जश्न का माहौल

8/26/2023 12:47:28 PM

कटिहारः बिहार के कटिहार का नाम भी चंद्रयान- 3 की सफलता के साथ जुड़ गया हैं। दरअसल, कटिहार के लाल शब्बीर भी वैज्ञानिक के रूप में उसी टीम का हिस्सा थे, जिसके सिर चंद्रयान-3 की सफलता का सेहरा बंधा हैं। कटिहार के इस लाल की उपलब्धि पर पूरा जिला नाज कर रहा हैं।



चंद्रयान- 3 की टीम में कटिहार के शब्बीर भी शामिल
शब्बीर कटिहार के बारसोई प्रखंड के सुदूर गांव छोगरा के रहने वाले हैं। शब्बीर चंद्रयान-3 टीम का हिस्सा थे। इस मिशन की सफलता में उनका भी अहम योगदान रहा हैं। इस सफलता के बाद शब्बीर के घर में जश्न का माहौल है। शब्बीर के पिता मो.हारून राशिद सरकारी स्कुल में शिक्षक रह चुके हैं और गांव में ही रहते हैं। शब्बीर बचपन से पढ़ने में मेधावी रहे और सबसे पहले उसका चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ, जहां से उसके तालीम का कारवां बढ़ता ही चला गया। स्कूली शिक्षा के बाद शब्बीर का चयन इंडियन इंस्टीस्यूट ऑफ़ स्पेस साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी, तिरुवंतपुरम के लिए हुआ। तिरुवंतपुरम में पढ़ाई पूरी करने के बाद शब्बीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गगनयान मिशन से जुड़ गए और फिर कुछ समय बाद इसरो में चंद्रयान- 3 मिशन का हिस्सा बन गए।



यह गौरव का पल: शब्बीर के चाचा
वहीं, शब्बीर के पिता मो.हारून राशिद अपने बेटे की इस कामयाबी से बेहद खुश हैं। साथ ही उसके चाचा मो. मुस्तकीम बताते हैं कि यह गौरव का पल हैं। बता दें कि भारत चांद पर पहुंच चुका है। वहां, जहां कभी कोई नहीं पहुंचा। यानी साउथ पोल। 23 अगस्त की शाम 6.4 मिनट पर चांद पर सूरज उगते ही ISRO के चंद्रयान ने लैंडिंग कर इतिहास रच दिया।


 

Content Editor

Swati Sharma