बेगूसराय में वाहन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, एक घायल

12/15/2020 4:34:30 PM

बेगूसरायः बिहार में बेगूसराय जिले के के.नगर थाना क्षेत्र में आज एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि दो मजदूर काम से लौट रहे तभी जयमंगला पंप के निकट अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने घायल को बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति चिंताजनक बताई है।

मृतक की पहचान जाफरनगर वार्ड 12 के पंकज कुमार (35) के रूप में की गई है। आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर खातोपुर चौक के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 को जाम कर दिया। पुलिस प्रशासन ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया।

Diksha kanojia