नीतीश के समर्थन में उतरे कुशवाहा, तेजस्वी की अभद्र टिप्पणी पर बोले- छि: छि:! क्या ऐसी भाषा...

11/30/2020 1:17:00 PM

पटनाः रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर की गई अभद्र टिप्पणी की आलोचना की है। साथ ही सीएम के समर्थन में उतरे कुशवाहा ने ट्वीट कर कहा कि छि: छि:! क्या ऐसी भाषा सदन के लिए है। वहीं कुशवाहा के हृदय परिवर्तन के बाद से बिहार का राजनीति में बयानबाजी जारी है।

रालोसपा अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा कि तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के प्रति जिस अभद्र भाषा का प्रयोग किया, वह घोर निंदनीय है। छि: छि:! क्या इसी राड़ी-बेटखउकी (जैसी अभद्र भाषा) के लिए सदन है। उन्होंने तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार मेरे बड़े भाई हैं, अगर उन पर इस तरह से कोई बोलेगा तो उपेंद्र कुशवाहा चुप नहीं बैठेगा। तेजस्वी का बयान बर्दाश्त करने लायक नहीं है। नीतीश कुमार बिहार के सम्मानित और वरिष्ठ नेता हैं। उनके प्रति इस तरह का व्यवहार ठीक नहीं है।
PunjabKesari
वहीं कुशवाहा ने नीतीश कुमार के साथ जाने पर कहा कि, 'राजनीति में कोई चीज असंभव नहीं है। आज जदयू 40 -45 सीटों पर सिमट गया है। इससे नीतीश कुमार की राजनीतिक हैसियत काफी कम हुई है। उनको मेरी तलाश है कि नहीं इस बात का जवाब वही देंगे। नीतीश कुमार कमजोर हुए है, इसमें कहीं दो राय नहीं है।'

बता दें कि तेजस्वी ने विधानसभा सत्र के आखिरी दिन नीतीश कुमार पर व्‍यक्तिगत टिप्‍पणी की थी। इसके बाद सदन में हंगामा हो गया था। नीतीश ने भी तेजस्वी के बयान पर विरोध जताया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static