गोपालगंज में अवैध संबंध के चलते 8 बच्चों के पिता की निर्मम हत्या, प्राइवेट पार्ट भी काट डाला

1/4/2021 3:37:09 PM

गोपालगंजः बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेम-प्रसंग के चलते 8 बच्चों के बाप की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं, व्यक्ति का प्राइवेट पार्ट भी काट दिया गया। वहीं इस खौफनाक हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के ख्वाजेपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि 55 वर्षीय वृद्ध बैजनाथ चौधरी का अपने पड़ोस की ही एक महिला के साथ अवैध संबंध थे। महिला के पति शिव कुमार चौधरी ने बैजनाथ को कई बार अपनी पत्नी से दूर रहने की चेतावनी दी थी। बावजूद इसके बैजनाथ ने उसकी पत्नी से संपर्क बनाए रखा। आरोप है कि शनिवार की रात भी बैजनाथ महिला के घर में घुस गया था। इसके बाद पड़ोसी शिव कुमार ने अपनी दोनों पत्नियों के साथ मिलकर बैजनाथ का प्राइवेट पार्ट काट दिया और धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आरोपी पड़ोसी और उसकी दोनों पत्नियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि मृतक की पत्नी ने जमीनी विवाद और आपसी रंजिश को हत्या का कारण बताते हुए थाने में 5 लोगों के खिलाफ शिकायत दी है।

Ramanjot